कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। हाईटेंशन (एचटी) लाइनों के फॉल्ट की मरम्मत करने में केस्को इंजीनियरों की लापरवाही से रविवार को शहर में बिजली संकट गहरा गया। 10-10 घंटे तक कई सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सबस्टेशनों को डबल सोर्स से बिजली मिलने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा رہی है। एक लाइन में फॉल्ट होने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति देने की कोशिश की गई लेकिन वह लाइन भी पहले से खराब होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो गया। आरपीएच ट्रांसमिशन सबस्टेशन से चमनगंज की बिजली रविवार को करीब 10 घंटे तक बाधित रही। सुबह 10 बजे बंद हुई आपूर्ति देर रात तक बनी रही। दोपहर साढ़े तीन से छह बजे के बीच ही कुछ समय के लिए बिजली मिल सकी। इस सबस्टेशन को आजाद नगर ट्रांसमिशन से मिलने वाली दूसरी लाइन में पहले से फॉल्ट था। समय से मरम्मत न होने स...