Kanpur News: एचएएल में नौकरी दिलाने के नाम 17.68 लाख की ठगी
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एचएएल में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपित ने साथियों के साथ उनसे 17.68 लाख की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। ठगी की जानकारी होने के बाद जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने धमकाया। जिसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी के कोयला नगर सीओडी कालोनी निवासी आयुष प्रजापति के अनुसार वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात चकेरी के सैनिक विहार निवासी नितेश पांडेय उर्फ निक्की से हुई। जिसने उन्हें एचएएल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपित नितेश ने कहा कि उनके पिता एचएएल कर्मी थे, जिनकी मौत हो चुकी है। अब उनकी मौत के बाद पिता के स्थान पर मृतक आश्रित में उसने पहले अपनी और बाद में आयुष को नौकरी लगवाने का झांसा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.