कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान की समीक्षा को लेकर गुरुवार शाम सीएमओ कार्यालय में बैठक हुई। ब्लॉक स्तर पर शिवराजपुर में 66, कल्याणपुर और बिधनू में 69 प्रतिशत भुगतान ही हो सका है। सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित भुगतान पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं मेडिकल कॉलेज ने 55 प्रतिशत, कांशीराम चिकित्सालय ने 64 और डफरिन अस्पताल ने 65 प्रतिशत भुगतान किया है। संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से कहा गया कि व्यक्तिगत रुचि लेकर एक सप्ताह में लंबित भुगतान निपटाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...