कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: सिकन्दरा, संवाददाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन कच्छप गति से हर घर जल योजना के तहत नागरिकों की प्यास नहीं बुझा सका। बरसात के मौसम मे कनेक्शन जोड़ने के लिए गड्ढे कर आवागमन में नागरिकों के लिए नई समस्या पैदा कर रहा है। जिम्मेदार इस पर चुप्पी साधे हैं। अमृत-2 योजना के तहत हर घर जल जैसी शासन की महात्वाकंक्षी योजना का पदों पर बैठे जिम्मेदार शासन के अभियान की हवा निकाल रहे है। सिकन्दरा नपं में बीते एक वर्ष से हर घर जल योजना के तहत काम कर रही है, लेकिन एक वर्ष में भी परिणाम न तो नागरिकों को पेयजल उपलब्ध करा पाई बल्कि नगर के सभी मार्गों को खोद कर आवागमन में नागरिकों के लिए समस्या पैदा कर दी। नपं प्रशासन को बरसात के मौसम के पहले कनेक्शन करने की याद नहीं आई अब बरसात के मौसम में नियुक्त ठेकेदार के मज...