Kanpur News: एक माह से बुखार से पीड़ित महिला की मौत
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के सुनवर्षा गांव में एक माह से बुखार से पीड़ित चल रही महिला की सोमवार रात में अचानक मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव पहुंचे उसके मायके वालों ने बीमारी से मौत को संदिग्ध बता पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।सुनवर्षा गांव के रहने वाले अखिलेश यादव की शादी तीन साल पहले खाटू खेडा थाना महाराजपुर कानपुर नगर की रहने वाली शैल कुमारी से हुई थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हाल ही में परिजन उसे घर ले आए थे। सोमवार रात में उसकी अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतका के मायके से उसके भाई नीरज व परिजन सुनवर्षा आए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.