Kanpur News: एक महीने में दूसरी बार धंसी गंगा बैराज-बिठूर रोड
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज से बिठूर जाने वाली फोरलेन सड़क एक बार फिर धंस गई है। बनियापुर के पास सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर सड़क धंसने के बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा भरकर अस्थायी मरम्मत कराई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा धंस गई। इसके अलावा इस रोड पर जल निकासी न होने से पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मंधना से गंगा बैराज, ट्रांसगंगा सिटी होते हुए मोहनलालगंज (लखनऊ) तक सड़क का चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण करीब एक वर्ष पहले ही पूरा हुआ है। इसके बावजूद सड़क पर बार-बार धंसने और गड्ढे बनने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में मंधना से बिठूर रोड साईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.