Kanpur News: एक दर्जन मोहल्ले की बिजली व्यवस्था सुधरी
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर। केस्को ने लंबे समय से बिजली संकट और ट्रिपिंग से जूझ रहे मछरिया के लोगों को बड़ी राहत दी है। मछरिया सब स्टेशन में पांच की बजाय 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या अब दूर हो गई है। 11केवी सैनिक चौराहा, बजरंग चौराहा, पप्पू टेंट हाउस, शकरापुर और काली मठिया समेत अन्य मोहल्लों की बिजली सुधरी है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या फिलहाल दूर हो गई है। मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अब मछरिया सब स्टेशन की क्षमता अब 15 एमवीएम से 20 एमवीए हो गई है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: नौचंदी में ट्रांसफार्मर फुंका, दस घंटे से बत्ती गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.