Kanpur News: एक करोड़ की लागत से बनेगी डिलवल-उड़नवापुर सड़क
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के डिलवल से उड़नवापुर जाने वाला मार्ग लगभग 23 वर्ष से अधिक समय से जर्जर है। इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो चुका है। ग्रामीण इस मार्ग को बनवाने के लिए चुनाव बहिष्कार भी कर चुके है,इस पर क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था। अब विधायक निधि से सड़क बनवाने का कार्य शुरू किया गया है,इससे ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। संदलपुर ब्लॉक के डिलवल से उड़नवापुर जाने वाला एक किलोमीटर से अधिक मार्ग जर्जर है। सड़क पूरी सड़क उखड़ गई है। इसमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं व गिट्टी उखड़ी पड़ी है,इससे गांव के लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानियां हो रही है। विगत लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर मतदान का बहिष्कार किया था। इसमें 12 बजे के बाद अधिकारियों व जिम्मेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.