कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पीपीएन कॉलेज में एक्सटेम्पोर (त्वरित भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में त्वरित सोचने की क्षमता, प्रभावी अभिव्यक्ति, वक्तृत्व-कौशल व आत्मविश्वास का विकास करना था। प्रतियोगिता में आंशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिवांगी गुप्ता दूसरे और जोया आमिर व पार्थवी अग्निहोत्री संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। संयोजन प्रो. मीना गुप्ता ने और संचालन प्रो. राम नरेश पटेल ने किया। इस मौके पर प्रो. सुमन सिंह, प्रो. मधुरबाला यादव, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. निधि श्रीवास्तव एवं प्रो. अनीता राय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...