कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता हर्ष नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय (एएनडी कॉलेज) में राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विभाग प्रभारी डॉ. आकांक्षा गौर व डॉ. दीक्षा सिंह की मदद से लखनऊ स्थित विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. पूजा शुक्ला ने किया। डॉ. पूजा ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायिका की भूमिका, विधानसभा की कार्यवाही और संसदीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान देना था। छात्राओं ने सदन की संरचना, विधायकों की भूमिका, प्रश्नकाल, विधायी प्रक्रिया और संसदीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...