Kanpur News: एआई के युग में नागरिक सेवाओं के कुशल क्रियान्वयन पर जोर
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) कानपुर चैप्टर की ओर से स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में नागरिक सेवाएं विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें विशेषज्ञों ने नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए एआई सहित उन्नत तकनीकों के कुशल क्रियान्वयन को समय की आवश्यकता बताया। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निदेशक डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि तकनीकी प्रगति और मानवीय विकास के बीच गहरा संबंध है। हालांकि, तकनीक के उपयोग में सत्य और असत्य के बीच अंतर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। तभी समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.