कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छात्रों को सही करियर दिशा प्रदान करने एवं भविष्य के कौशलों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से कानपुर सहोदय स्कूल्स, वीआईटी एवं इनोविया एकेडमी की ओर से करियर एड्ज अनलॉक योर पोटेंशियल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द चिंटल्स स्कूल और डीपीएस आजाद नगर में आयोजित कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के कक्षा 12 के 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। करियर काउंसलर दीपाली शहलोत, वीआईटी के मोटिवेशनल स्पीकर सुदर्शन ने छात्रों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं जीवन में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चार नए करियर भी बनाएं। जिसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी विथ इंजीनियरिंग, डिजाइन टेक्नोलॉजी और साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स व साइकोलॉजी शामिल रहे। यह भी पढ़ें...