Kanpur News: ऋतुप्रिया बनीं केडीए की ओएसडी, चार अफसरों का तबादला
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। कलेक्ट्रेट में एसीएम द्वितीय के पद पर रहीं ऋतुप्रिया ने मंगलवार को केडीए के ओएसडी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दूसरी ओर केडीए के चार अफसरों का यहां से तबादला हो गया है। चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में नगर नियोजक, ओएसडी रवि प्रताप सिंह को एसडीएम श्रावस्ती, ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय को एसडीएम बाराबंकी और नरेंद्र कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर भेजा गया है। इन सभी केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने रिलीव कर दिया है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद से चार एसडीएम गए, दो ही मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.