कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात। उ.प्र. बेसिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा चरण सिन्हा के नेतृत्व में वरिष्ठ एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान सभागार गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में कानपुर मंडल का प्रभार यश कुमार सिकंदरा को सौंपा गया। वहीं जनपद कानपुर देहात में हरी ओम शर्मा को जिलाध्यक्ष, मोहम्मद मारूफ को संगठन मंत्री, महामंत्री/कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर एवं श्याम सुंदर प्रजापति को उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...