Kanpur News: उसरी के काली माता मंदिर पहुंचे विनय कटियार ने टेका माथा
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। क्षेत्र के उसरी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में चल रहे कार्यक्रम में पूर्व सांसद विनय कटियार ने शनिवार शाम पहुंचकर हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। मीडिया से वार्ता करने से इंकार कर दिया। रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी गांव स्थित काली माता मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार शाम विनय कटियार ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। नवरात्रि व दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के चरित्र व आदर्श सभी को जीवन में उतारना चाहिए। मंच से बोलते हुए कहा कि भागवत कथा सुनकर उसे जीवन में उतारना चाहिए इससे सभी का कल्याण होता है। भगवान राम के आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए है। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह रवाना हो गए। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.