कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। मौसम बदलने के बाद भी उल्टी-दस्त व बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दो दिन से उल्टी दस्त से पीड़ित शेरपुर गांव की एक किशोरी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इससे कोहराम मच गया। गुरूवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डेरापुर क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहने वाली तेरह साल की राधिका सलेमपुर गांव के कंपोजिट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। मंगलवार को उसकी उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले गांव में ही एक झोलाछाप से उसका इलाज कराया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उसको गंभीर हालत में बुधवार शाम को सीएचसी डेरापुर लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस...