Kanpur News: उर्सला के आर्थो सर्जन पर वसूली का आरोप, सीएम से शिकायत
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उर्सला के आर्थो सर्जन पर मरीज से इंजेक्शन के नाम पर पांच सौ रुपये लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता नसीम अख्तर ने सर्जन डॉ आशीष मिश्रा के खिलाफ वसूली की शिकायत सीएम से की है। उन्होंने पत्र के जरिए बताया कि 27 जुलाई को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से रिटायर इस्माइल की कोहनी में दर्द था। डॉ मिश्रा को दिखाया तो उन्होंने एक इंजेक्शन लगाने को कहा और इसके एवज में पांच सौ रुपये ले लिए। वहीं, डॉ आशीष का कहना है कि शिकायतकर्ता आए दिन किसी न किसी बात पर दबाव बनाया करते हैं। उनकी अशोभनीय व्यवहार की शिकायतें भी कई डॉक्टर प्रबंधन से पहले कर चुके हैं। पांच सौ रुपये लेने का आरोप सरासर गलत है। रुपये लेने का कोई साक्ष्य हो तो प्रस्तुत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.