कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। उमस भरी गर्मी ने रविवार को शहरवासियों को परेशान कर दिया। पूरे दिन बादल उमड़ते रहे। पुरवइया चलती रही जिससे नमी बढ़ी और धूप भी खिली। इससे हीट इंडेक्स बढ़ गया। वहीं शाम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई तेज बारिश से लोगों को राहत मिली। फिलहाल मौसम विभाग ने छह अगस्त तक बारिश का अलर्ट तो जारी किया है लेकिन मानसून की फिर से सक्रियता अभी बढ़ नहीं पाई है। ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश में दो अगस्त से बारिश की उम्मीद जताई गई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बारिश हुई लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में वर्षा नहीं हुई। शहर में सुबह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई बार अंधेरा सा छाया और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी पर बारिश नदारद रही। बीच-बीच धूप की तेजी ने उमस बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के इस जिले में ह...