Kanpur News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। बादल उमड़ते रहे लेकिन बरसे नहीं। पुरवइया चलती रही जिससे नमी बढ़ी और धूप भी खिली। इससे हीट इंडेक्स बढ़ गया। मौसम विभाग ने छह अगस्त तक बारिश का अलर्ट तो जारी किया है लेकिन मानसून की फिर से सक्रियता अभी बढ़ नहीं पाई है। ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश में दो अगस्त से बारिश की उम्मीद जताई गई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बारिश हुई लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में वर्षा नहीं हुई। शहर में सुबह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई बार अंधेरा सा छाया और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी पर बारिश नदारद रही। बीच-बीच धूप की तेजी ने उमस बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- यूपी में जुलाई में हुई 27 फीसदी कम बारिशअधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.