Kanpur News: उमस ने फिर किया बेहाल, जनजीवन अस्त व्यस्त
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सावन का आधा महीना खत्म होने के बाद भी लोगों को अभी तक झमाझम बारिश का इंतजार है। बुधवार को बदली के बीच निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। धूप से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा डालकर निकलते दिखे। पारा सामान्य रहने व कुछ स्थानों पर बूंदा बादी होने के बाद भी उमस बरकरार रही। इससे लोग खासे परेशान रहे। झमाझम बारिश के महीने सावन में भी महज हलकी बारिश होने से लोगों को जहां उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं बदली के बीच निकलने वाली धूप लोगों को बेचैन कर रही है। जबकि पारे में भी उतार चढ़ा जारी है। मंगलवार रात में पारा सामान्य से करीब एक डिग्री ऊपर रहा। जबकि उमस के चलते लोग परेशान रहे। बुधवार को भी आसमान में बदली व बूंदा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.