Kanpur News: उमस और बारिश से 14 सबस्टेशनों में बाधित रही बिजली
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर। दिनभर उमस और शाम को हुई हल्की बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 14 सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट अधिक रहा, जिससे करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई। कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। बाबूपुरवा सबस्टेशन क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक आपूर्ति प्रभावित रही। अनवरगंज रेलवे कॉलोनी में फेज की समस्या के चलते करीब तीन घंटे बिजली बंद रही। सर्किल मार्केट सबस्टेशन से जुड़े कंघी मोहाल क्षेत्र में शाम पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। गोविंद नगर टी-ब्लॉक में करीब तीन घंटे बिजली नहीं आई। जूही सफेद कॉलोनी और फूलबाग स्थित तपेश्वरी मंदिर के आसपास भी करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं, एबीसी केबल में फाल्ट के कारण गंगा बैराज सबस्टेशन से जुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.