कानपुर, अक्टूबर 24 -- उमरिया गांव में स्वास्थ्य टीम की जांच Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड के उमरिया गांव में महिला की मौत के बाद शनिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 55 मरीजों को दवा दी। 13 मरीजों की स्लाइड बनवाई और 3 संदिग्ध मरीजों की अलग से स्लाइड बनवाई गई, जिनमें डेंगू के लक्षण थे। वहीं महिला की डेंगू से हुई मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। उमरिया गांव में चार दिन पहले एक महिला राबिया 50 वर्ष पत्नी अली हसन की बुखार से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को उसे बुखार आया, 17 अक्टूबर को उसने पुखरायां सीएचसी आकर दिखाया। यहां से उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वह वहां नहीं गई और प्राइवेट चिकित्सक से अपना उपचार कराती रही। 21 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर शनिवार को पीएचसी अमरौधा से स्वास्थ्य ट...