कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दहेली गांव के पास कार की चपेट में आकर घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दहेली गांव के रहने वाले 62 वर्षीय अलाउद्दीन 23 जुलाई की शाम को गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी रसूलाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार रात में उपचार के दौरान कानपुर में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उनका शव वापस गांव आते ही घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी रहीशा बदहवास हो गई। जबकि पुत्र इरफान व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ...