कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: औरास(उन्नाव), संवाददाता।

घटना का विवरण औरास थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद पर दो सगे भाइयों ने परिजनों संग मिल लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर मंझले को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो सगे भाइयों समेत तीन को दबोच लिया है। तनाव को देखते हुए पीड़ित के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं फरार आरोपित मां-बेटे की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मिर्जापुर अजिगांव के रहने वाले 60 वर्षीय दयाराम का अपने सगे भाई हरिनाम व सियाराम से घर के सामने पड़ी जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह दयाराम मवेशी को चारा डालने जा रहे थे। तभी सियाराम, हरिनाम व उनकी पत्नी पुष्पा और बेटे अनुज, सचिन ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दयाराम लहूलुहा...