Kanpur News: उन्नाव डीएम को सरैंया ओवरब्रिज 31 तक पूरा करने की रिपोर्ट
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज को 31 अक्तूबर तक तैयार करने की डेडलाइन पूरी होने की रिपोर्ट से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने उन्नाव जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। पुल पर सड़क के डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है। व्यू कटर और एंटी ग्लेयर बोर्ड लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। ऐसे में एक नवंबर से पुल पर यातायात शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन ले सकता है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एसके सुमन के मुताबिक, पुल की सड़क पर मंगलवार को डामरीकरण पूरा करा लिया गया। व्यू कटर और एंटी ग्लेयर बोर्ड भी अधिकांश जगहों पर लगाए जा चुके हैं। निर्धारित समय में काम पूरा होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी गई है। अब यातायात शुरू करने की तारीख प्रशासन तय करेगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.