कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में ठेकेदारी के काम के लिए 20 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस न करने और मांगने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। जूही बंबुरहिया निवासी जीतू सोनकर ने बताया कि वह अपनी सास राजकुमारी साथ रहकर उनकी देखभाल करता है। राजकुमारी रेलवे के लोको इलेक्ट्रिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। वह 30 जून 2025 को रिटायर हुई थीं। उन्होंने अपने परिचित ठेकेदार अजय को 17 और 25 जुलाई 2025 को 10-10 लाख रुपये के दो चेक दिए गए। रकम खाते में पहुंचने के बाद अजय ने रुपये नहीं लौटाए। मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...