कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर के उद्यमियों ने प्रदेश की विधानसभा का भ्रमण कर लोकतंत्र की गरिमा और आधुनिक कार्यप्रणाली को करीब से देखा। दादा नगर के उद्यमियों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा भवन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कराया। उन्होंने सदन, आधुनिक लाइब्रेरी, विभिन्न समितियों के कक्ष व अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जानकारी दी। इस दौरान उद्यमियों ने विधानसभा की डिजिटल गैलरी, समृद्ध लाइब्रेरी, उत्तर प्रदेश विधानसभा के गौरवशाली इतिहास पर आधारित आडियो-विजुअल प्रस्तुति तथा सिमूलेटर पर रोमांचकारी 7-डी अनुभव का आनंद लिया। भ्रमण कार्यक्रम में दादा नगर कोपे स्टेट चेयरमैन विजय कपूर, वाइस-चेयरमैन सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, विशाल खंडेलवाल, दिनेश कुशवाहा, बसन्त लाल विश्वकर्मा, सचिव पंकज गिरधर, ज्वाइ...