Kanpur News: उजियारी देवी में सुंदरकांड का पाठ, पौधरोपण भी किया
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर। ख्योरा स्थित उजियारी देवी मंदिर परिसर में संचालित 'शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला' में मंगलवार का दिन भावना और संकल्प से सराबोर रहा। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन किए गए। पौधरोपण भी किया गया, जिसमें तुलसी और गुलाब के पौधे रोपे गए। यह अवसर था पाठशाला के प्रबंधक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव के जन्मदिन का। सुंदरकांड का पाठ किया गया। प्रबंधक ने इस अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद दिया। पाठशाला में बच्चों से किसी तरह का शुल्क आदि नहीं लिया जा सकता है। बच्चों को फल, मिठाई और स्टेशनरी भी वितरित की गई। यहां चित्रांशी कल्याण सेवा समिति के महामंत्री विष्णु सहाय, अनूप निगम, हर्षवर्धन माथुर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग माथुर, दीपेश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मंगलवार को हुए सुंदरकांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.