Kanpur News: ई-रिक्शों की अराजकता से घंटाघर से हैरिसगंज पुल तक जाम
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। ई-रिक्शों की अराजकता के चलते गुरुवार को घंटाघर चौराहे से टाटमिल चौराहे को जाने वाले मार्ग पर ऐसा जाम लगा कि इसका असर घंटाघर चौराहे पर मिलने वाली आठ मार्गों पर दिखा। दोपहर से लगा जाम देरशाम तक लगा सा रहा। हर तरफ वाहन ही वाहन दिखे। ई-रिक्शों की अराजकता का आकलन इसी से लगा कि अधिकतर ई-रिक्शे और ऑटो चालक सवारियों के चक्कर में चौराहे पर खड़े हो जाते थे। बाकी कमी सुतरखाना, स्टेशन रोड और नयागंज चौकी के बगल की रोड के मुहानों तक तिपहिया वाहनों की बेजा पार्किंग से पूरी हुई। जाम की वजह से आसपास की थोक दुकानों से माल लादकर निकले वाहन सवार भी हैरिसगंज पुल से टाटमिल चौराहे तक खड़े दिखे। रेल टिकट आरक्षण गेट को जाने वाले मुहाने पर ठेला, ठेलियों का इस तरह कब्जा दिन और रात में रहता है कि आधी सड़क बंद हो जाती है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.