कानपुर, नवम्बर 25 -- Kanpur News: पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा गांव निवासी मान सिंह बुधवार को पुखरायां के दलेल नगर से ई-रिक्शा में खली और चोकर लादकर मूसानगर थाना क्षेत्र के लवरसी गांव जा रहे थे। रास्ते में पुखरायां के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक मान सिंह ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गया। वहीं ई-रिक्शा में सवार सरौटा गांव निवासी संतोष कुमार को मामूली चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...