कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। महाराज प्रयाग नारायण मंदिर (शिवाला) में आयोजित 166वीं श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने के पूर्व श्रीमद्भागवत व्यासपीठ एवं विराजमान कथावाचक आचार्य योगेश महाराज का विधिवत पूजन एवं आरती मंदिर के संरक्षक विजय नारायण तिवारी 'मुकुल', अध्यक्ष अभिनव तिवारी व प्रबंधक राघव नारायण तिवारी ने किया। मंगलवार को कथा व्यास आचार्य योगेश महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग दर्शक है। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से भागवत प्राप्ति होती है। ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की पुष्टि भागवत कथा से ही हो सकती है। यहां डॉ. पवन तिवारी, मनोज त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...