कानपुर, नवम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के सभी 15 जिलों में शुक्रवार को 'निधि आपके निकट 2.0' शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें भविष्य निधि, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। शिविरों में सदस्यों, पेंशनरों और नियोजकों को ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विश्वास योजना 2026 और जीवन प्रमाणपत्र से संबंधित मामलों पर विशेष रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। क्षेत्रीय आयुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि प्रत्येक माह की 27 तारीख को इन शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि सदस्यों और नियोजकों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल सके। उन्होंने सभी सदस्यों और नियोजकों से शिविरों में पहुंचकर ईपीएफओ की सेवाओं का लाभ...