कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: इरिगेशन चैनल की दीवार सोमवार रात पानी छोड़े जाने के बाद महज नौ घंटे में मंगलवार सुबह फिर ढह गई, जिससे एक बार फिर गंगा में जहरीला पानी सीधे गिरने लगा। सुबह से लेकर शाम तक गंदा पानी प्योंदी गांव में बहता रहा। शाम करीब साढ़े छह बजे जल निगम ग्रामीण को नगर निगम ने शोधित जहरीला पानी इरिगेशन चैनल में न बहाने के लिए पत्र भेजा, तब कहीं जाकर गंदे पानी के कहर से प्योंदी गांव के लोगों को राहत मिल पाई। इरिगेशन चैनल की सड़क साइड की दीवार प्योंदी गांव में दो जुलाई को ढह गई थी, जिसके बाद 13 जुलाई की देर शाम तक जहरीला पानी गंगा में गिर रहा था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 8 जुलाई को मरम्मत का कार्य पूरा होने के बावजूद इरिगेशन चैनल में पानी न छोड़े जाने को लेकर नगर निगम और जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों से सवाल पूछे, तो आन...