Kanpur News: इनाम का झांसा देकर सिम व एटीएम लिया, खाते में मंगवाई ठगी की रकम
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: - बैंक से नोटिस आने पर महिला खाताधारक ने दो साल बाद कराई रिपोर्ट कानपुर, दक्षिण संवाददाता। शुक्लागंज आजाद नगर में रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्तमान में पति शशांक मिश्रा के साथ यशोदानगर एम ब्लॉक में रह रही हैं। प्रियंका के मुताबिक, वर्ष-24 में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने इनाम निकलने का लालच देकर जाल में फंसाया, फिर एक्सिस बैंक में नया खाता खुलवाने व एक कंपनी का नया सिम लेने पर इनाम मिलने की बात कही। इसके बाद किदवईनगर के एक मॉल में सिम व एटीएम उसे सौंप दिया। हाल में बैंक से नोटिस आने के बाद उन्हें पता चला कि खाते में ठगी की रकम मंगवाई गई है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोप की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.