Kanpur News: इनर व्हील ने आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट ने बच्चों के समग्र विकास में सहयोग के लिए कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बैरी अकबरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र को अपने कार्यक्षेत्र में शामिल किया है। सोमवार को इनरव्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया। क्लब की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र को पंखा, बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने के उपकरण, कपड़े और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई। यहां क्लब अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव पाली सेठ, कोषाध्यक्ष स्मृति रस्तोगी, सुनीता जैन, रश्मि टंडन, संध्या गुप्ता, रुचि सेठ, नम्रता मेहता, सीमा, निधि, टीना रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: क्लब ने छात्र-छात्राओं को कराया आनंद भवन का भ्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.