कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस ने सोमवार को कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में ''फिट गर्ल प्रोजेक्ट'' का आयोजन किया। यहां बालिकाओं को चेस, कैरम, टग ऑफ वार, लेमन रेस. प्लांक चैलेंज, थ्रो दि बॉल, हिट द बॉल, ऑक्टोपस रेस जैसे खेल खिलाए गए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को फिट गर्ल अवार्ड और मेडल दिए गए। यहां प्रेसीडेंट ज्योति गुप्ता, सचिव चांदनी गुप्ता, रिचा गुप्ता, मेघा महेश्वरी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...