कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब कानपुर फ्लोरेंस ने गुरुवार को कानपुर विद्या मंदिर में डॉक्टर्स डे सीए डे सम्मान समारोह का आयोजन किया। क्लब प्रेसिडेंट ज्योति गुप्ता और सचिव चांदनी गुप्ता ने डॉ. रुचि प्रिया, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. सोनल ऋषि, सीए रितु प्रिया को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मनीषा बाजपेई, सेक्रेटरी आरती मेहरोत्रा, एडिटर निर्मल सिंह ने डॉक्टरों व सीए की भूमिका बताई। मुख्य वक्ता डॉ. शिखा भार्गव और डॉ. निधिका पांडे ने भी विचार व्यक्त किए। यहां प्रिंसिपल प्रोफेसर पूनम विज,आकांक्षा, तृप्ति, आशी, सिद्धि, निकिता, एकता, नित्या, रेशु, नूपुर और वर्तिका मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...