Kanpur News: इनडोर से हुई सात दिवसीय कैम्प की शुरुआत
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। रणजी ट्रॉफी की तैयारी को परखने के लिए सात दिवसीय हाई परफॉर्मेंस कैंप की शुरुआत शुक्रवार को ग्रीन पार्क से हो गई है। कैंप के पहले दिन बारिश के कारण सीनियर खिलाड़ियों ने स्टेडियम के इनडोर विकेट पर जमकर अभ्यास किया। हाई परफॉर्मेंस कैंप के पहले दिन झमाझम बारिश के कारण सीनियर खिलाड़ियों ने इनडोर पिच पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और स्लिप कैच का कड़ा अभ्यास किया। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि कैंप में आर्यन जुयाल, प्रियम गर्ग, आराध्य यादव, प्रिंस समेत सीनियर टीम के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनडोर विकेट पर कैंप का हिस्सा बने 44 खिलाड़ियों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी ग्रुप में विभाजित कर सुबह करीब तीन घंटे और शाम को चार घंटे का अभ्यास कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.