Kanpur News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पत्नी और सास को किया बदनाम
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में एक महिला ने अपने पति पर ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे और उसकी मां को बदनाम करने, चरित्र पर आपत्तिजनक आरोप लगाने और कुल्हाड़ी के साथ वीडियो शेयर कर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। आरोप है कि उनके पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'शिवा राजपूत' नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनकी और उनकी मां की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.