कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर में एक छात्र को 12वीं कक्षा के इंप्रूवमेंट परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा 10,050 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने रुरा थाना में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी रामकुमार पुत्र लालमन पाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा आदित्य पाल कक्षा 12वीं का छात्र है। गणित विषय में असफल होने पर उसने इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन किया था। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात कॉलर ने छात्र के मोबाइल पर फोन किया। उसने इंप्रूवमेंट परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का झांसा दिया और क्यूआर कोड भेजकर पैसों की मांग की। अच्छे नंबर पाने के लालच में छात्र ठग के झांसे में आ गया। छात्...