Kanpur News: इंद्र के मान मर्दन के लिये भगवान ने रचाई गोवर्धन लीला
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर एक स्थित हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भागवत आचार्य कृष्ण चंद्र मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। कथावाचक ब्यास ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने नंद बाबा से इंद्र की पूजा की तैयारी का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जिससे वर्षा हो और अन्न की प्राप्ति हो सके। इस पर श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि गोवर्धन पर्वत प्रकृति, वनस्पति और गायों के पालन-पोषण का आधार है। इसके बाद ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर विभिन्न प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.