कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर सहोदया स्कूल्स में शुक्रवार को अंतर्विद्यालयी रॉक बैंड प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कानपुर के 13 सीबीएसई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। डीपीएस आजाद नगर को प्रथम, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल को द्वितीय, डीपीएस कल्याणपुर को तृतीय स्थान मिला। कॉन्सोलेशन पुरस्कार श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर और डॉक्टर वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर को मिला। इस अवसर पर निदेशक शोभा दास, प्रधानाचार्या स्मिता त्रिवेदी, निर्णायक मंडल के सदस्य मनजीत सिंह, संजय दीक्षित और वरुण तिवारी ने विजेताओं को ट्रॉफियां दी। संचालन आरना अग्रवाल एवं अनुष्का सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- दीनदयाल स्कूल विजेता तो सनातन धर्म बना उपविजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...