कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। उप्र वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की आयोजित डॉ. गौरहरि सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैम्पियनशिप में खेले गये मुकाबलों में जालौन, गोंडा, आगरा और झांसी ने शानदार जीत दर्ज की। रहमानिया ग्राउंड मौदहा में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हमीरपुर की पूरी टीम 18.3 ओवर में 103 रन बना सकी। टीम से इमरान खान ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। जालौन से पुष्पेंद्र ने दस रन देकर चार और राहुल द्विवेदी ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन की टीम ने श्रीकांत के 55 रनों की शानदार पारी के दम पर 9.5 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। रंगशाला स्टेडियम महाराजगंज में पहले खेलते हुए महाराजगंज की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 99 रन बनाए। कप्तान अमित त्रिपाठी ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। गोंडा से...