कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रायपुर गांव स्थित गो-आश्रय केंद्र की रविवार को पड़ताल में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। करीब 80 गोवंश वाले केंद्र का गेट ताले में बंद मिला और उसे खुलवाने के लिए करीब ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा। केंद्र में चारे की कमी, सड़ा भूसा, गंदगी और सीसीटीवी कैमरे न मिलने से गोवंश के रखरखाव और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। शासन ने गो-आश्रय स्थलों की निगरानी व्यवस्था बेहतर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि केंद्र में गोवंश के चारे, पानी, सफाई और रखरखाव की नियमित निगरानी हो सके। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान गेट बंद मिलने और व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने से इन निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सीडीओ के स्पष्ट निर्देश के बाद भी अब तक यहां सीसीटीवी कैम...