Kanpur News: आशुतोष ने जीता दोहरा खिताब तो कवि व मुस्कान बनी विजेता
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीन्रपार्क स्टेडियम में चल रही तृतीय कानपुर जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग में कवि शाह और मुस्कान सोनकर अपने-अपने वर्ग में चैम्पियन बनी।
प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आशुतोष गुप्ता ने अधिराज मजूमदार को और दूसरे सेमीफाइनल में दक्ष खंडेलवाल ने सृजन महाजन को हराया। फाइनल में आशुतोष ने दक्ष को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने आदित्री बनर्जी को और कवि शाह ने साक्षी सोनकर को पराजित किया। फाइनल में कवि शाह ने प्रेक्षा तिवारी को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.