कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नटवरलालों ने नौबस्ता के मछरिया में आवास-विकास की जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने के बाद उस पर निर्माण करा दिया। आरोप है कि, नौबस्ता पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो अधिशाषी अभियंता ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से गुहार लगाई, तब नौबस्ता थाने में चार नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आवास एवं विकास परिषद खण्ड दो के अधिशाषी अभियंता मिश्री लाल के मुताबिक, ग्राम बूढ़पुर, मछरिया में आराजी संख्या 901, 916, व 973 और 1002/7 की जमीन परिषद के स्वामित्व की है। जिसे भूमाफिया मछरिया गांव निवासी राजा सिंह, अब्दुल लतीफ, मो़ नफीस, यूनुस व एक अज्ञात ने अवैध रूप से जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया। आरोप है कि जानकारी होने पर बीती 15 जुलाई को नौबस्ता इंस्पेक्टर...