कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। काकादेव में रविवार को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ कानपुर की ओर से पहली कानपुर जिला ग्रैपलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। सिंगल फाइट फॉर्मेट में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण और उप विजेता खिलाड़ियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में अदनान, तौशिक, सुफियान और लकी ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में आइजा विजेता रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में अभिजीत व अफ्फान और बालिका वर्ग में आलिया, सुमैरा व वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में गौरवी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में मयंक दुबे, कृष्णा, ओजस, सत्यम, देशवीर, आर्यन और आनंद ने स्वर्ण पदक जीता। रत्नाकर, मनीष और आदित्य ने रजत पदक जीता। विशिष्ट अति...