कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंदनगर स्थित आर्य समाज हाल में मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। त्रिलोकी नाथ रावल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में वीरेन्द्र मल्होत्रा उपाध्यक्ष, शुभ कुमार वोहरा प्रबंधक, चन्द्रकान्ता गेरा उपप्रबंधक तथा अनिल चोपड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं शम्मी कपूर, संजय दुआ एवं आशुतोष मोंगा को सदस्य निर्वाचित किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा छात्राओं के हित में प्रभावी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर वीरा चोपड़ा, प्रकाश वीर आर्य व प्रेम खन्ना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Rudr...