Kanpur News: आरोप लगाने वाला घटनास्थल नहीं बता पाया
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर। काजीखेड़ा निवासी कॉस्मेटिक कारोबारी रवि पटवा ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर विधायक के खिलाफ पोस्ट डालने को लेकर आधा दर्जन लोगों ने उन्हें तमंचे की बट से घायल कर दिया। उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक दो दिनों की जांच के बावजूद घटनास्थल और मारपीट की पुष्टि नहीं हो सकी है। एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल को चोट लगी है, लेकिन वह चोट लगने का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.