Kanpur News: आरेंज आर्मी ने नाइट एकादश को 49 रन से हराया
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। यूनाइटेड चैम्पियन लीग (यूसीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबलों में आरेंज आर्मी व पिच रेडर्स एकादश ने जीत दर्ज की। टीएसएच में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरेंज आर्मी एकादश ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से अमित ने 42 रन व सत्यम ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिलेश, मिशन व अर्पित ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में नाइट एकादश ने 23.4 ओवर में 160 रन ही बना सका। अर्पित ने 66 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम ने चार व अमित ने तीन विकेट लिया और टीम को 49 रन की जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में पिच रेडर्स एकादश ने 30 ओवर में सात विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में जेबीके एकादश 24.2 ओवर में 164 रन ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.